डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धौला कुआं (Dhaula Kuan) रिंग रोड के पास शनिवार को पुलिस और आतंकी के बीच मुठभेड़ हो गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के एक आतंकी को पकड़ लिया गया है। जिसके पास से विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (DCP) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल इलाके में और आतंकियों के होने की आशंका के चलते ऑपरेशन जारी है।
Delhi: One ISIS operative arrested with Improvised Explosive Devices (IEDs) by Delhi Police Special Cell earlier today, after an exchange of fire at Dhaula Kuan; visuals from the incident site. pic.twitter.com/gGjsptIs5s
— ANI (@ANI) August 22, 2020
एनकाउंटर में पकड़े गए आतंकी का नाम अबू यूसुफ बताया जा रहा है। आतंकी के पास से दो आईईडी और हथियार बरामद किए गए हैं। अब इस आतंकी को लोधी कॉलोनी में स्थित स्पेशल सेल के ऑफिस लाया गया है।
Delhi: The ISIS operative arrested today by Delhi Police Special Cell after an exchange of fire at Dhaula Kuan, has been brought to Special Cell Office in Lodhi Colony. pic.twitter.com/Yveqfkhb5o
— ANI (@ANI) August 22, 2020
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार देर रात यह ऑपरेशन शुरू किया था, जो अभी भी जारी है। पुलिस का कहना है, आतंकी दिल्ली में किसी बड़े हमले की योजना बना रहे थे। आतंकी ने कई जगह की रेकी भी की थी। फिलहाल मुठभेड़ स्थल के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।
Delhi: Security forces deployed near Buddha Jayanti Park in Ridge Road area, from where one ISIS operative was arrested with Improvised Explosive Devices (IEDs) by Delhi Police Special Cell earlier today, after an exchange of fire. pic.twitter.com/snLPzoZpsO
— ANI (@ANI) August 22, 2020
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YFk6oD
via IFTTT

.
0 Comments