IPL-13 : फाइनल 10 नवंबर को, 10 डबल हेडर होंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BCCI ने आईपीएल गवर्निग काउंसिल की बैठक में लीग के 13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर को कराने का फैसला किया है। जिसमें 10 डबल हेडर यानी दिन में 2 मैच शामिल हैं और शाम के मैचों की शुरुआत 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से होगी।

BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि यह फैसला किया गया कि आईपीएल को अगले सप्ताह में बढ़ा दिया जाए और इसी कारण फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। अधिकारी ने कहा कि सख्त प्रोटोकॉल्स को देखते हुए इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कि मैचों के बीच में अच्छा अंतर हो, 10 डबल हेडर प्लान किए गए हैं।

अधिकारी ने कहा, हमने 10 नवंबर तक जाने का फैसला किया और इसी कारण पहली बार वीकडे पर फाइनल होगा। यातायात, बायो सिक्योर वातावरण और इस तरह की तमाम चीजों को देखकर, यह सुनिश्चत करने के लिए की मैचों के बीच में अंतर रहे, हमने इस सीजन 10 डबल हेडर कराने का सोचा है।

जब समय के बारे में पूछा गया तो अधिकारी ने कहा कि शाम के मैच भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से शुरू होंगे। उन्होंने कहा, हमने आईपीएल के पहले के समय रात आठ बजे से 30 मिनट पहले मैच शुरू कराने का फैसला किया है। रात आठ के बजाए मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या स्टेडियम में दर्शकों के आने पर बात हुई तो अधिकारी ने कहा कि इस बात पर फैसला अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से चर्चा के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा, अगर कुछ प्रशंसक मैदान पर आते हैं तो यह अच्छा होगा क्योंकि इससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है। लेकिन, एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे अहम है। इसलिए इस सब पर हम अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से चर्चा करेंगे।

सभी फ्रेंचाइजी से भी वीजा प्रक्रिया शुरू करने के बारे में कह दिया गया है। एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, हमसे वीजा प्रक्रिया शुरू करने के बारे में कह दिया गया है। BCCI यूएई में टूर्नामेंट आयोजित कराने को लेकर आने वाले सप्ताह में सरकार से पूरी मंजूरी मिलने को लेकर भी सकारात्मक है। BCCI के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा था, BCCI को खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है और हमें उम्मीद है कि बाकी मंत्रालयों से भी जल्दी मंजूरी मिल जाएगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13: Final on November 10, there will be 10 double headers
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2PegjJA

Post a Comment

0 Comments