IPL-13 : वीवो ही रहेगी लीग की मुख्य प्रायोजक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने रविवार को हुई अपनी आईपीएल गवर्निग काउंसिल की बैठक में फैसला किया है कि लीग की टाइटल स्पॉन्सर वीवो ही रहेगी। भारत और चीन के बीच इस समय विवाद चल रहा है लेकिन यह फैसला कानूनी टीम से सलाह के बाद और प्रायोजक करार को ध्यान में रखकर लिया गया है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, इस मामले पर चर्चा की गई थी और फैसला लिया गया है कि वीवो के साथ करार जारी रहेगा। अधिकारी ने कहा, बीसीसीआई ने यह फैसला प्रायोजक करार को देखने और इस मामले पर कानूनी सलाह लेने के बाद लिया है।

बीसीसीआई ने 19 जून को ट्वीट किया था, सीमा पर हुई झड़प को देखते हुए, जिसमें हमारे जवानों की जान चली गई, आईपीएल गवर्निग काउंसिल ने अगले सप्ताह बैठक बुलाई है जिसमें आईपीएल संबंधी तमाम प्रायोजक करार की समीक्षा की जाएगी। बीसीसीआई का यह ट्वीट भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई मुठभेड़ के बाद आया था जिसमें भारतीय जवान शहीद हो गए थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13: Vivo will remain the main sponsor of the league
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31eDARc

Post a Comment

0 Comments