IPL-2020: मुंबई इंडियंस ने IPL के 13वें सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

डिजिटल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने टूर्नामेंट के 13वें सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। कोरोना वायरस की वजह से इस साल IPL 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच UAE में खेला जाएगा। इस बीच मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल 'ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर जर्सी लॉन्च की है। 

इस वीडियो में टीम की नई जर्सी दिखाई गई है। मुंबई की इस नई जर्सी में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं और फैंस को यह नई जर्सी काफी पसंद भी आ रही है। नई जर्सी में आगे की तरफ से हल्के नीले रंग की है और कंधों पर एक तरफ गोल्ड कलर की पट्टियां हैं। वहीं, जर्सी की बाजुएं और ट्राउजर गहरे नीले रंग के हैं। मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर कर लिखा, ब्लू और गोल्ड कलर के साथ आला रे, इंतजार खत्म हुआ। पहलटन, ड्रीम-11 IPL के लिए यह हमारी नई ऑफिशियल जर्सी है। 

रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया
इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें UAE पहुंच चुकी हैं। लगभग सभी टीमों का जरूरी क्वारंटाइन पीरियड पूरा हो चुका है और कोविड-19 टेस्ट के बाद खिलाड़ी मैदान पर नेट प्रैक्टिस करने के लिए उतर चुके हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी नेट्स पर जमकर पसीना बहाया है। उन्होंने नेट प्रैक्टिस के बाद कहा, ‘यहां होना अच्छा है। यहां बहुत ज्यादा गर्मी है। हम हालात और पिचों से तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले कुछ दिन अच्छे और आसान रहेंगे।

मुंबई की नजर पांचवां खिताब जीतने पर
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 4 बार IPL खिताब जीतने वाली इकलौती टीम है। अब मुंबई की नजर पांचवां खिताब जीतने पर है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में IPL का खिताब जीता है। पिछली बार मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में 1 रन से मात देकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स अब तक तीन बार IPL का खिताब जीत चुकी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-2020: Mumbai Indians launched their new jersey for the 13th season of IPL, shared the video on Twitter
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gJOzHW

Post a Comment

0 Comments