डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व में बदलाव को लेकर आज सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक हो रही है। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की इस बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना पद छोड़ने की पेशकश की है। सोनिया ने कहा, अब वो आगे पार्टी की अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहती हैं। सोनिया द्वारा इस्तीफे की पेशकश पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने पद पर बने रहने का आग्रह किया है। वहीं पार्टी नेताओं की चिट्ठी को लेकर राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं।
Interim party president Sonia Gandhi attends the Congress Working Committee's virtual meeting pic.twitter.com/Z70kTFCH9h
— ANI (@ANI) August 24, 2020
CWC Meeting LIVE Updates:-
- बैठक के दौरान केसी वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी की चिट्ठी पढ़ी, जिसमें सोनिया ने अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की और कहा नए अध्यक्ष की तलाश के लिए प्रक्रिया शुरू की जाए।
Manmohan Singh and AK Antony said that Sonia Gandhi should continue till a new party president is elected: Sources pic.twitter.com/aDh7Aq7tAZ
— ANI (@ANI) August 24, 2020
- वहीं राहुल गांधी ने पार्टी का नया अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर लिखी गई चिट्ठी लीक होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मैं इससे काफी दुखी हूं। राहुल ने चिट्ठी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, आखिर यही समय क्यों चुना गया, जब राजस्थान और मध्य प्रदेश में हम लड़ रहे थे, जब सोनिया गांधी बीमार थीं, उस वक्त चिट्ठी क्यों लिखी गई।
Rahul Gandhi says, why was the letter (over party leadership) sent at a time when Sonia Gandhi was admitted in the hospital: Sources https://t.co/AcndbGRNkm
— ANI (@ANI) August 24, 2020
बता दें कि, अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद से नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी में उथलपुथल मची हुई है। बैठक से पहले कांग्रेस के चार मुख्यमंत्रियों और कई राज्यों के प्रमुखों ने अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार को अपना समर्थन दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पुदुचेरी के वी. नारायणसामी ने पत्र लिखकर गांधी परिवार से किसी व्यक्ति को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग की है।
इससे पहले पार्टी के कई नेताओं का लिखा हुआ एक पत्र रविवार को सामने आया था। जिसमें पार्टी में परिवर्तन और सुधार करने की मांग की गई थी। पार्टी सूत्रों ने बताया, राहुल गांधी के पार्टी का नेतृत्व संभालने को लेकर कोई चुनौती नहीं है, लेकिन अगर कोई दूसरा नेता अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश करता है तो पार्टी में जबरदस्त घमासाम मच सकता है। बता दें कि राहुल गांधी पहले ही पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर चुके हैं।
राज्य सभा सांसद पी.एल. पुनिया ने कहा, हम राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग करते हैं। पार्टी के दूसरे गुट की भी यही राय है। कांग्रेस पार्टी से निलंबित प्रवक्ता संजय झा ने कहा, करीब 300 कांग्रेसी नेताओं ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। ये नेता देश के हर कोने से हैं। लेकिन सिर्फ 23 नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।
कांग्रेस ने पहले किसी भी पत्र से इनकार किया था लेकिन अब 20 नेताओं के हस्ताक्षर का पत्र सामने आ रहा है। पत्र में भाजपा के उत्थान पर चिंता जताई गई और पार्टी के लिए एक फुल-टाइम अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की गई है। पिछले साल अगस्त महीने से ही सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष पद पर हैं।
पत्र में ये भी कहा गया, देश आर्थिक संकट, कोरोना महामारी और चीन से सीमा विवाद के संकट से जूझ रहा है। इन नेताओं का कहना है, कार्य समिति से लेकर पार्टी के दूसरे सभी पदों के लिए चुनाव होने चाहिए। इसके साथ ही पार्लियामेंट्री बोर्ड को भी फिर से जीवित किया जाना चाहिए।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ErVqsg

.
0 Comments