Sushant Singh Rajput Death Case: मुंबई पहुंचे पटना एसपी विनय तिवारी को BMC ने किया क्वारंटीन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना एसपी विनय तिवारी को BMC ने 15 अगस्त तक के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। मुंबई में बिहार के पुलिस के साथ लगातार हो रहे इस बर्ताव से समझ रहा है कि महाराष्ट्र सरकार और पुलिस दोनों ही इस मामले में बिहार पुलिस की कोई मदद नहीं कर रहे हैं। एसपी तिवारी को मुंबई के पहली रात एसआरपीएफ के गोरेगांव के कैंप में बितानी पड़ी। तिवारी को क्वारंटीन किए जाने पर बिहार पुलिस ने नाराजगी जताई है। 

इस पूरे मामले को लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट करके कहा कि आज (2 अगस्त) आईपीएस विनय तिवारी ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन रविवार रात 11 बजे BMC अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारनटीन कर दिया। उन्हें अनुरोध के बावजूद IPS Mess में आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। वो गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

बिहार पुलिस का कहना है कि पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को होम क्वारंटीन नहीं बल्कि हमारी जांच को रोकने के लिए उन्हें एक तरीके से हाउस अरेस्ट किया गया है। बिहार पुलिस की जांच को रोकने के लिए ये कदम जानबूझकर उठाया गया है। बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आए दिन नई कहानी सामने आ रही है। 

बता दें कि बिहार और मुंबई पुलिस के बीच जांच को लेकर मतभेद बना हुआ है। इस मामले में सीबीआई जांच की भी लगातार मांग उठ रही है। वहीं, मुंबई पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में विनय तिवारी ने कहा था कि हमारी टीम मुंबई में अच्छा काम कर रही है। पिछले एक हफ्तों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों के विश्लेषण के बाद ही नतीजे पर पहुंचेंगे। हालांकि अभी हमें सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant Singh Rajput Death Case Bihar Police SP Vinay Tiwari ‘Forcibly Quarantined’ in Mumbai Bihar DGP
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33lTxYG
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments