सुशांत केस Updates: CBI की टीम कुक नीरज से गेस्ट हाउस में कर रही है पूछताछ, फॉरेंसिक टीम भी पहुंची

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में जुटी सीबीआई की टीम आज भी फुल एक्शन मोड में है। शनिवार सुबह से ही सुशांत से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि, दरअसल सीबीआई की 16 सदस्यीय टीम सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद गुरुवार शाम को मुंबई पहुंच गई थी। CBI की 3 टीमें केस की जांच में कर रही हैं। 

सुशांत केस की जांच से जुड़े LIVE Updates: 

सुशांत मामले की जांच कर रही CBI की टीम सांताक्रूज में जिस गेस्ट हाउस में ठहरी है वहां फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम पहुंच गई है। वहीं सीबीआई के दो अधिकारी बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं।

CBI की टीम पूछताछ के लिए सुशांत के कुक नीरज को सांताक्रूज स्थित अपने गेस्ट हाउस पर लेकर पहुंची हैं। 

शुक्रवार को सीबीआई ने डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे बातचीत की थी। बता दें कि, त्रिमुखे इस केस के जांच इंचार्ज थे। रिया चक्रवर्ती की कॉल हिस्‍ट्री से यह भी खुलासा हुआ था कि सुशांत की मौत की जांच के बीच रिया की अभ‍िषेक त्र‍िमुखे से कई बार बात हुई थी।

इसके बाद टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां मुंबई पुलिस ने सीबीआई को सुशांत केस से जुड़े सभी दस्तावेज सौंपे। इनमें पुलिस द्वारा दर्ज किए गए 56 लोगों के बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट, घटना की पंचनामा रिपोर्ट, सुशांत के तीन मोबाइल, लैपटॉप, फांसी में इस्तेमाल हुआ हरा कपड़ा, ऑटोप्सी रिपोर्ट, सुशांत के शव पर मौजूद कपड़े, मोबाइल की CDR एनालेसिस, बांद्रा पुलिस की केस डायरी, सुशांत के बेड पर रखे कंबल, बेडशीट, कप जिसमें जूस पिया, प्लेट, सीसीटीवी डीवीआर और कैमरा, स्पॉट की फॉरेंसिक रिपोर्ट, 13-14 जून का बिल्डिंग का सीसीटीवी फुटेज शामिल है।

सीबीआई ने सुशांत के कुक नीरज से भी 13 जून की रात के बारे में पूछताछ की थी। बता दें, नीरज ने ही बताया था, उन्होंने सुशांत को सुसाइड वाले दिन जूस दिया था। नीरज ने ही सुशांत के दरवाजा ना खोलने की बात कही थी। नीरज से मुबंई और बिहार दोनों राज्यों की पुलिस ने भी पूछताछ की थी। CBI की SIT टीम ने सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट का मुआयना भी किया था। 

14 जून को घर में मृत पाए गए थे सुशांत
34 साल के सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को उनके मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के पिता मुंबई पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं थे इसी वजह से उन्होंने पटना के राजीव नगर थाने में 25 जुलाई को इस मामले की जांच के लिए सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी और सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद रिया ने इस एफआईआर को जीरो FIR मानने को कहा था और ये भी कहा था कि इसे मुंबई पुलिस के हवाले कर देना चाहिए। इसके लिए रिया ने 29 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पटना में दर्ज मुकदमे को मुंबई ट्रांसफर करने का अनुरोध किया था।

SSR Death: जांच के लिए मुंबई पहुंची CBI की टीम, पुलिस कमिश्नर बोले- हम सहयोग करेंगे, रूमी जाफरी से सात घंटे हुई पूछताछ

मामले की जांच को बिहार से मुंबई ट्रांसफर करने की रिया चक्रवर्ती की याचिका पर 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। 11 अगस्त को सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस ऋषिकेश रॉय ने सभी पक्षों को अपनी दलीलों पर संक्षिप्त लिखित नोट 13 अगस्त तक जमा करवाने की अनुमति दी थी। सभी पक्षों ने 13 अगस्त को अपना जवाब दाखिल कर दिया था।

सुशांत केस Updates: मुंबई पुलिस ने CBI को सौंपे सभी दस्तावेज, टीम ने कुक नीरज से की पूछताछ



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant Singh Rajput Death Case Live Update CBI investigation in Mumbai Rhea Chakraborty Bollywood
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34n5UnO
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments