सुशांत सिंह राजपूत केस Updates: सिद्धार्थ पिठानी और नीरज समेत चार गवाहों से CBI की टीम कर रही है पूछताछ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में सीबीआई की जांच का आज (25 अगस्त) पांचवां दिन है। पहले दिन से ही सीबीआई तेज रफ्तार से हर एंगल से सुशांत केस की जांच कर रही है। तहकीकात हर रोज रोजाना नया मोड़ ले रही है। अब तक एजेंसी ने इस मामले से जुड़े कई अहम गवाहों से पूछताछ की है। सीबीआई सुशांत की साइकोलॉजिकल अटॉप्सी कराएगी। इसके अलावा किसी भी वक्त रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है।

आज मंगलवार सुबह से सीबीआई ने फिर से पूछताछ का दौर शुरू कर दिया है। सीबीआई आज फिर से सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज पूछताछ कर रही है। इनके साथ ही सुशांत के सीए संदीप श्रीधर और रिया के सीए रजत मेवाती से भी पूछताछ जारी है। ये सभी DRDO गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। इससे पहले मुंबई पुलिस के अधिकारी भी गेस्ट हाउस पहुंचे थे। बता दें कि, सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई की टीम मुंबई में DRDO गेस्ट हाउस में ही ठहरी हुई है।

सीबीआई कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टरों के आज फिर पूछताछ करेगी। सोमवार को भी सीबीआई अधिकारियों ने उन डॉक्टरों से बात की थी जिन्होंने सुशांत का पोस्टमार्टम किया था। गौरतलब है कि, एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि रिपोर्ट में सुशांत के मौत के वक्त का जिक्र नहीं है।

LIVE Updates:

सुशांत के CA संदीप श्रीधर DRDO गेस्ट हाउस पहुंचे। 

DRDO गेस्ट से रवाना हुई मुंबई पुलिस।

सुशांत मौत मामले में जांच के चौथे दिन सीबीआई ने उन्हीं चारों लोगों के साथ जांच को आगे बढ़ाया जिनसे शुरुआती 3 दिनों के दौरान पूछताछ की गई थी। CBI ने सोमवार को भी फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से DRDO गेस्ट हाउस में करीब दस घंटे पूछताछ की। इसके अलावा सुशांत के कर्मचारी नीरज सिंह और दीपेश सावंत, कुक केशव और पूर्व एकाउंटेंट रजत मेवाती से भी पूछताछ की थी।

वहीं सीबीआई की टीम ने कूपर अस्पताल पहुंचकर उन डॉक्टरों से पूछताछ की जिन्होंने सुशांत के शव का पोस्टमार्टम किया था। इसके साथ ही सीबीआई की टीम उस होटल में भी गई, जहां पर यूरोप दौरे से आने के बाद सुशांत और रिया रुके थे। होटल में पहुंचने के बाद सीबीआई की टीम ने वहां पर सिक्योरिटी इंचार्ज से जानकारी हासिल की। इसके अलावा सीबीआई की टीम कोटक महिंद्रा बैंक गई थी, जिसमें सुशांत का खाता है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant Singh Rajput Death Case Updates CBI team investigating in Mumbai Siddharth Pithani Cook Neeraj Rhea chakraborty
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2D1r3Zu
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments