डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में आज से विधानसभा का सत्र (Rajasthan Assembly Session) शुरू होने जा रहा है। सत्र की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। दूसरी तरफ खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विश्वास प्रस्ताव लाने की बात कर रहे हैं। उधर, बसपा ने फिर से अपने विधायकों को व्हिप जारी कर कांग्रेस के खिलाफ वोट करने को कहा है। इस तरह सत्र के काफी हंगामेदार रहने की संभावना है।
दरअसल शुक्रवार से सत्र की शुरुआत होने से एक दिन पहले ही राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई थी। जब बीजेपी ने ऐलान किया कि, वह सत्र के पहले दिन ही सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। गुरुवार को विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पार्टी की बैठक के बाद इसकी घोषणा की थी। विपक्ष के इस ऐलान के बाद गहलोत सरकार की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं, क्योंकि अब सदन में गहलोत सरकार को बहुमत साबित साबित करना होगा।
इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने 6 विधायकों को व्हिप जारी कर कहा है कि, वे सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर कांग्रेस के खिलाफ वोट करें।
Rajasthan: Bahujan Samaj Party (BSP) issues whip to six party MLAs, directing them to vote against Congress in 'any No Confidence-Motion'. pic.twitter.com/4VF5dAG8An
— ANI (@ANI) August 13, 2020
गौरतलब है कि, 200 सीटों वाली राजस्थान की विधानसभा में 107 का आंकड़ा कांग्रेस के पास है और कई निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिला हुआ है। बीजेपी के पास सहयोगी दलों सहित कुल 76 का आंकड़ा है, लेकिन हाल ही में हुए मनमुटाव और राजनीतिक उठापटक के बाद बहुमत साबित करना इतना आसान नहीं होगा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2CpQh3g

.
0 Comments