डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में सीबीआई की जांच का आज (26 अगस्त) 6वां दिन है। मुंबई में सीबीआई की टीम तेज रफ्तार से हर एंगल से केस की जांच में जुटी हुई है। हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं।अब तक एजेंसी ने इस मामले से जुड़े कई अहम गवाहों से पूछताछ की है। सीबीआई किसी भी वक्त रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। वहीं अब रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन पर भी फोकस किया जा रहा है।
गवाहों से पूछताछ कर रही सीबीआई की टीम
सीबीआई की टीम आज बुधवार को फिर से सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और केशव से पूछताछ कर रही है। कुल चार गवाहों से पूछताछ जारी है। इस पूरे केस में सिद्धार्थ पिठानी का बयान काफी अहम माना जा रहा है, लगातार पांचवें दिन उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ अपने बयान पर स्थिर नहीं हैं। सवाल-जवाब में वह एक ही घटना पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं। उनके बयान कुक नीरज और हाउस हेल्प केशव से भी मैच नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सीबीआई का शक और गहरा रहा है।
ड्रग एंगल की जांच करेगा NCB
सुशांत केस में अब सीबीआई, ईडी के बाद एनसीबी की भी एंट्री हो गई है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) सुशांत मामले में ड्रग एंगल की जांच करेगा। यह जांच जल्द ही शुरू होगी। NCB के डायरेक्टर, राकेश अस्थाना ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले दिनों सुशांत मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती और उनके करीबियों से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है, जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप चैट से ड्रग्स से जुड़े कुछ तथ्य हाथ लगे।
वॉट्सएप चैट में रिया द्वारा ड्रग्स के उपयोग की बात सामने आने के बाद उनके वकील ने सफाई दी है। वकील का कहना है, रिया चक्रवर्ती ने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया और वह किसी भी परीक्षण के लिए तैयार हैं। बता दें कि, ईडी ने सुशांत के पिता केके. सिंह द्वारा बिहार में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। इसे लेकर एजेंसी सुशांत के पिता, उनकी बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के बयान भी दर्ज कर चुकी है। वहीं रिया, उसके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर, रिया के सीए रितेश शाह समेत अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
सवालों के घेरे में संदीप सिंह
सुशांत की मौत के मामले में अब संदीप सिंह का नाम भी सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल संदीप सिंह की कॉल डिटेल्स से खुलासा हुआ कि, उन्होंने एंबुलेंस ड्राइवर से चार बार फोन पर बात की थी। दोनों के बीच हुई बातचीत को लेकर सवाल उठ रहे है। इसके साथ ही संदीप के दुबई कनेक्शन का भी पता चला है। जल्द ही सीबीआई संदीप को पूछताछ के लिए बुला सकती है।
LIVE Update:
सांताक्रूज के DRDO गेस्ट हाउस पहुंचे सिद्धार्थ पिठानी।
Mumbai: Siddharth Pithani (Sushant Singh Rajput's friend) arrives at DRDO guest house, where CBI team investigating the actor's death case, is staying. #Maharashtra pic.twitter.com/hYkS5TPZgP
— ANI (@ANI) August 26, 2020
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hpXBv0
via IFTTT

.
0 Comments