मुंबई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रख्यात मराठी, हिंदी फिल्मों और रंगमंच की कलाकार आशालता वाबगांवकर का सतारा के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 से निधन हो गया। वो चार दिनों तक कोरोनावायरस से लड़ती रही। वो 79 वर्ष की थीं।
पिछले सप्ताह एक निजी अस्पताल में भर्ती होने के दौरान वह गंभीर हालत में थी। उनका देहांत मंगलवार की सुबह अस्पताल में हुआ।
आशालता के नाम से मशहूर गोवा में पैदा हुई अभिनेत्री को कोविड-19 का संक्रमण एक टेलीसेरियल की शूटिंग के दौरान हुआ था।
एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ZST2mj

.
0 Comments