IPL-13: लगातार 8वीं बार IPL के पहले मैच में हारी है मुंबई

डिजिटल डेस्क, अबु धाबी। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को माना जाता है क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम ने चार खिताब जीते हैं। श्निवार से शुरू हुए लीग के 13वें सीजन में मौजूदा विजेता के तौर पर उतरी मुंबई को हालांकि असफल शुरुआत मिली और चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे पांच विकेटों से हरा दिया। ये मुंबई के लिए कोई नई बात नहीं है बल्कि लगातार आठवीं बार है कि सीजन के पहले मैच में मुंबई को हार मिली हो। आठ में से दो बार तो उसे चेन्नई ने ही हराया है।

2013 से यह सिलसिला शुरू हुआ और 2020 तक बदस्तूर जारी है। 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई को उसके पहले मैच में दो रनों से हराया था। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 41 रनों से हराया था। 2015 में भी कोलकाता के हाथों मुंबई सात विकेट से हारी थी। 2016 में राइजिंगपुणे सुपरजाएंट्स ने मुंबई पर नौ विकेट से जीत हासिल की थी। अगले साल भी सुपरजाएंट्स ने सात विकेट से मुंबई को हराया था। 2018 में लौटी चेन्नई ने पहले मैच में मुंबई को एक विकेट से मात दी और 2019 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित की कप्तानी वाली टीम को 37 रनों से हरा दिया था।

2020 में भी कहानी नहीं बदली। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने फिर मुंबई को सीजन की शुरुआत जीत से नहीं करने दी। ये हालांकि नहीं भूलना चाहिए की इन आठ साल में ही मुंबई ने चार खिताब जीते हैं। वह पहली बार 2013 में आईपीएल विजेता बनी और फिर 2015, 2017, 2019 में भी आईपीएल जीती।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mumbai (lead-1) lost in the first match of IPL for the 8th consecutive time
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/35R1BSl

Post a Comment

0 Comments