डिजिटल डेस्क, दुबई। अपने लंबे शॉट्स के लिए मशहूर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स आईपीएल-13 में अपना पहला छक्का मारने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह एक भी छक्का नहीं मार सके। राजस्थान रॉयल्स के स्टोक्स ने इस आईपीएल में अभी तक कुल 103 गेंदों का सामना किया है लेकिन एक भी छक्का नहीं मारा है।
स्टोक्स हालांकि 14 चौके मारे चुके हैं और 22 की औसत से 110 रन बना चुके हैं। इस सीजन उनका अभी तक आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 41 है। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 30 रन बनाए और फिर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। पिछले सीजन भी वह नौ मैचों में सिर्फ चार छक्के मार सके थे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3maGVK3

.
0 Comments