खेती बचाओ यात्रा: आज पटियाला में सुबह 11 बजे राहुल गांधी और सीएम अमरिंदर सिंह की संयुक्त प्रेस वार्ता

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में खेती बचाओ यात्रा शुरू की है। आज मंगलवार को यात्रा के तीसरे और आखिरी दिन राहुल गांधी पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्टर रैली करेंगे। हालांकि यहां की रैली में पंजाब से काफी कम भीड़ नजर आ सकती है, क्योंकि खट्टर सरकार ने साफ कहा है कि, बड़े जुलूस की इजाजत नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल जनसभाओं के साथ ही पटियाला में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। 

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राहुल की ट्रैक्टर रैली को लेकर कहा है कि, किसी को भी माहौल खराब करने या कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कांग्रेस नेता कुछ लोगों के साथ राज्य में आ सकते हैं। वहीं, राज्य के गृह मंत्री अनिल विज का कहना था, वो राहुल की ट्रैक्टर रैली को प्रदेश में घुसने की इजाजत नहीं देंगे।

बता दें कि, राहुल गांधी इन दिनों किसानों के हक में आवाज बुलंद करने के लिए तीन दिवसीय 'खेती बचाओ यात्रा' कर रहे हैं। आज इसका आखिरी दिन है। पंजाब से शुरू हुए आंदोलन के तहत राहुल मंगलवार को पेहवा की तरफ से होते हुए किसानों के साथ देवीगढ़ से हरियाणा में प्रवेश करेंगे। 

राहुल गांधी के आज प्रोग्राम- 
पटियाला में 6वें रोजगार मेला (वर्चुअल) के समापन समारोह में शामिल होंगे। 
पटियाला सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
फ्रांसवाला, नूरपुर, पटियाला में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से ट्रैक्टर रैली शुरू करेंगे।
पेहवा (हरियाणा) में स्वागत समारोह।
ट्रैक्टर रैली सरस्वती खेड़ा से पेहवा मंडी ( हरियाणा)। 
हरियाणा के पेहवा मंडी में जनसभा।
कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में जनसभा।

सोमवार को राहुल ने पंजाब में संगरूर से भवानीगढ़ तक यात्रा की। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल ने कृषि कानूनों को पूरे देश के खिलाफ बताते हुए कहा था, तीनों नए कृषि कानून हिन्दुस्तान की आज़ादी छीनने के कानून हैं, ये कानून सिर्फ किसान, मज़दूर, छोटे दुकानदार के खिलाफ नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के खिलाफ हैं और इसलिए कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटने वाली।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Congress Press conference Live Rahul Gandhi Kheti Bachao Yatra in Punjab Haryana public meeting tractor rally Farm Laws
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jBM4d1

Post a Comment

0 Comments