जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में शुक्रवार रात को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, कुलगाम मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं, ऑपरेशन जारी है।

वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Encounter in Jammu and Kashmir, 2 terrorists killed
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3lqM0xe
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments