निधन: रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार आज, बेटे चिराग देंगे मुखाग्नि

डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान का आज (10 अक्टूबर, शनिवार) पटना में अंतिम संस्कार होगा। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12:30 बजे दीघा घाट पर रामविलास पासवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि 74 साल के मविलास पासवान का निधन लंबी बीमारी के बाद गुरुवार शाम हो गया था।

शुक्रवार शाम रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर 12 जनपथ स्थित उनके आवास पर लाया गया था। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही चिराग पासवान और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी।

विशेष विमान से पटना पहुंचा रामविलास का पार्थिव शरीर, चिराग की आखें हुईं नम

फिलहाल आज, रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के दफ्तर में रखा गया है। यहां पर अंतिम दर्शन के लिए लोग आ रहे हैं। इस दौरान रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

राम विलास पासवान ने वर्ष 2000 में जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होकर लोजपा का गठन किया था। पिछले साल पार्टी की अपने पुत्र कमान चिराग पासवान को सौंपने से पहले वह लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष रहे।

राम विलास पासवान केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एंव सार्वजनिक वितरण मंत्री थे। बीमार होने के कारण वह बीते एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थे और हाल ही में उनके हृदय का ऑपरेशन हुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Death: Ram Vilas Paswan's last rites today
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2FkXvHo

Post a Comment

0 Comments