डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद बीती शाम निधन हो गया। आज रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर 12 जनपथ स्थित उनके आवास पर लाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच चुके हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने चिराग पासवान और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays last respects to Union Minister and LJP leader Ram Vilas Paswan at the latter's residence.
— ANI (@ANI) October 9, 2020
The LJP leader passed away yesterday. pic.twitter.com/b6Hd5U0RDw
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, डॉ. हर्षवर्धन समेत कई अन्य दिग्गज यहां पर मौजूद हैं।
Delhi: BJP national president JP Nadda pays last respects to Union Minister and LJP leader Ram Vilas Paswan at the latter's residence.
— ANI (@ANI) October 9, 2020
The LJP leader passed away yesterday. pic.twitter.com/Q18dAPhm0c
दुख व्यक्त
इसके बाद रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज 3 बजे पटना पहुंचेगा। पटना एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय लाया जाएगा। फिलहाल पैतृक गांव ले जाने का कार्यक्रम नहीं है। रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को दोपहर बाद पटना में लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यालय लाया जाएगा। उनके सम्मान में शुक्रवार को राजकीय शोक की घोषणा की गई है और इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहेगा।वहीं अगले दिन शनिवार को पटना में ही उनका अंतिम संस्कार होगा।
बता दें कि 74 साल के रामविलास पासवान पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी बेटे ने ट्वीट करके दी। जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत दूसरे केंद्रीय मंत्रियों व राजनीति दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त किया।
राम विलास पासवान ने वर्ष 2000 में जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होकर लोजपा का गठन किया था। पिछले साल पार्टी की अपने पुत्र कमान चिराग पासवान को सौंपने से पहले वह लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष रहे।
राम विलास पासवान केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एंव सार्वजनिक वितरण मंत्री थे। बीमार होने के कारण वह बीते एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थे और हाल ही में उनके हृदय का ऑपरेशन हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2FdqzQW

.
0 Comments