नाइजीरिया में फैली हिंसा को काबू करने की कोशिश जारी

अबूजा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया के पुलिस प्रमुख ने सड़कों पर फैली हिंसा और लूटपाट को खत्म करने के लिए सभी संसाधन तुरंत जुटाने के आदेश दिए हैं। मोहम्मद अदमू ने कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों ने विरोध प्रदर्शन को हाइजैक कर लिया है और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा कर लिया है।

उन्होंने कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें हिंसा, हत्या, लूट और संपत्ति को नष्ट करने वाले विरोध प्रदर्शन को खत्म करने का आदेश दिया गया है।

पुलिस की बर्बरता के विरोध में नाइजीरिया में प्रदर्शन 7 अक्टूबर से जारी है।

राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने पुलिस की सारस इकाई को भंग कर दिया - जिस पर उत्पीड़न, जबरन वसूली, यातना और अतिरिक्त-न्यायिक हत्याओं का आरोप था। लेकिन इसके बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा, जो नाइजीरिया में शासन करने के तरीके में सुधार की मांग कर रहा है।

विरोध प्रदर्शन तब बढ़ गया जब मंगलवार को देश के सबसे बड़े शहर लागोस में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने गोली चला दी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरिया की सेना ने इसमें हाथ होने से इनकार किया है।

लागोस में दुकानों, मॉल और गोदामों में व्यापक लूटपाट हुई है, और संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया है, प्रमुख नेताओं के व्यवसायों को टागरेट किया गया है। कई इमारतों को आग लगा दी गई और जेलों पर भी हमला किया गया।

शनिवार को अन्य जगहों के अलावा, जोस शहर के पास बुकुरु में सरकारी गोदामों को लूटने की खबर मिली।

गोदामों का लॉकडाउन के दौरान वितरण के लिए खाद्य आपूर्ति को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Efforts to control violence spread in Nigeria
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jmbj2c

Post a Comment

0 Comments