डीडीसीए चुनाव दूषित राजनीति में नहीं हो सकते : लोकपाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के लोकपाल न्यायाधीश दीपक वर्मा ने कहा है कि संघ के चुनाव दूषित राजनीति के बीच नहीं हो सकते। लोकपाल से सलाह लेने के बाद ही निर्वाचन अधिकारी ने डीडीसीए के चुनावों को रद्द करने की घोषणा की। डीडीसीए के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और चार निदेशकों के लिए चुनाव 17 से 20 अक्टूबर के लिए होने थे। इनके परिणाम 21 अक्टूबर को घोषित किए जाने थे। चावला ने एक छोटा नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी और कहा कि बाकी की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

चावला ने कहा, मैं लोकपाल न्यायाधीश दीपक वर्मा द्वारा आज (10 अक्टूबर) को दिन में 1:30 बजे मिली सलाह के बाद इन चुनावों को रद्द करने को लेकर मजबूर हूं। ऐसा डीडीसीए के सचिव का गैरजिम्मेदाराना और गैरकानूनी व्यवहार के कारण किया गया है। सभी संबंधित लोगों को सूचित किया जा चुका है। डीडीसीए के सचिव विनोद तिहारा हैं। चुनाव रद्द होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोकपाल वर्मा जो सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज हैं, काफी निराश दिखे और उन्होंने इस मामले पर विस्तार से बात करने को मना कर दिया।

वर्मा ने आईएएनएस से कहा, अरे साहब, आंतरिक राजनीति में इतना पॉल्यूशन हो गया है, चुनाव कैसे होगा। मैं आपको डीडीसीए के चुनावों के बारे में कुछ नहीं बोल सकता क्योंकि मैं वो इंसान नहीं हूं जिसका यह डोमेन है। नवीन चावला यह देखते हैं, और यह उनके कार्यक्षेत्र में आता है। उन्होंने मेरी सलाह मांगी और मैंने दे दी। चावला ने भी यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि वह बीमार हैं। उन्होंने आईएएनएस से कहा, माफ कीजिए मेरी तबीयत खराब है, मैं बात नहीं कर सकता। आप डीडीसीए के संजय भारद्वाज (क्रिकेट निदेशक) और दीपक वर्मा जी से बात कर लें।

चावला हालांकि डीडीसीए में बीते कुछ दिनों से चर्चा कर रहे हैं। इस बात की जानकारी सुनील कुमार गोयल ने दी जिन्होंने शुरुआत में रोहन जेटली के खिलाफ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। गोयल ने कहा कि उन्होंने खुद चावला से बात की है और चुनाव के आयोजन में तकनीकी परेशानियों के लिए उन्हें पत्र लिखे हैं। चुनावों में से अपना नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर (शनिवार) थी। शाम को प्रत्याशियों की सूची जारी होनी थी, लेकिन दिन में 2:15 बजे सहायक निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस चिपका दिया कि डीडीसीए के चुनाव रद्द कर दिए गए हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
DDCA elections cannot happen in corrupt politics: Lokpal
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34JshlP

Post a Comment

0 Comments