Share market: सेंसेक्स 170 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,955 के पार खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच तेजी का रुख है। सेंसेक्स 169.09 अंकों की तेजी के साथ 40,728.39 पर और निफ्टी 61.45 अंक बढ़कर 11,957.90 पर खुला है। लगभग 711 शेयरों में तेजी, 197 शेयरों में गिरावट आई और 30 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

दिग्गज शेयरों के साथ ही छोटे और मझोले शेयर भी तेजी का रूख दिखा रहे हैं। BSE का मिड कैप इंडेक्स 0.46 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है। वहीं स्माल कैप इंडेक्स 0.65 फीसदी की बढ़त दिख रही है। आज के कारोबार में तेल गैस के शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। BSE का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.35 फीसदी बढ़त पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 148.82 अंकों या 0.37% की गिरावट के साथ 40558.49 पर और निफ्टी 41.20 अंकों या 0.35% की गिरावट के साथ 11896.50 पर बंद हुआ था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2HoMO7g

Post a Comment

0 Comments