डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। कई राज्यों (केन्द्रशासित प्रदेश भी) में हालात खराब होते जा रहे हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्य में स्थिति बिगड़ी रही है। जिसके बाद राज्य सरकारें अपने स्तर से हालात को सामान्य बनाने में जुट गये हैं। दूसरी ओर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भी एक्शन में आ गई है।
With 44,376 new #COVID19 infections, India's total cases rise to 92,22,217
— ANI (@ANI) November 25, 2020
With 481 new deaths, toll mounts to 1,34,699 . Total active cases at 4,44,746
Total discharged cases at 86,42,771 with 37,816 new discharges in last 24 hrs pic.twitter.com/NETxXBlNeN
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक कोरोना के 44 हजार 376 नये मामले सामने आये हैं। जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92 लाख 22 हजार 217 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 481 लोगों की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही कुल मृतकों की संख्या देश में बढ़कर 1 लाख 34 हजार 699 हो गई है।
देश में कोरोना के 4 लाख 44 हजार 746 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 37 हजार 816 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से इलाज के बाद घर लौटे हैं। इस तरह संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 86 लाख 42 हजार 771 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या लगातार पांच लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,44,746 है। वहीं, कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,34,699 हो गई है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3m39FEZ
via IFTTT

.
0 Comments