कोलकाता में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

कोलकाता, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे न्यू टाउन इलाके में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के साथ दुष्कर्म का आरोप है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शुक्रवार रात की है, जब लड़की अपनी एक दोस्त के साथ न्यू टाउन राम मंदिर गई थी। इसी इलाके के चार लोगों ने उसका पीछा किया और उसे पास की झाड़ियों में ले गए।

पुलिस के मुताबिक चारों लोगों ने लड़की की दोस्त को धमकाया और उसे भाग जाने के लिए कहा। इसके बाद वे लड़की को लेकर एक सुनसान खेल के मैदान में गए और वहां कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की ने जब वहां से गुजर रही पुलिस पेट्रोलिंग वैन को देखा तो उसने चिल्लाना शुरू किया। पुलिस अधिकारी वहां आए और चार में से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तीन भागने में सफल रहे।

इसके बाद बिधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय से जुड़ी टीम ने बाकी के तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

चारों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि चारों उसी इलाके से हैं, जहां से लड़की है और चारों लड़की को जानते हैं।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Minor raped in Kolkata, 4 arrested
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3mOkjzQ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments