डिजिटल डेस्क,दिल्ली। कृषि कानून को लेकर विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा। जिसमें राहुल गांधी समेत 5 अन्य नेता भी शामिल रहेंगे। ये मुलाकात कृषि कानून के मुद्दे पर हो सकती है। बता दें कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण 5 नेताओं को ही राष्ट्रपति से मुलाकात करने की इजाजत दी गई है।
राष्ट्रपति से शाम को होने वाली मुलाकात की जानकारी सीताराम येचुरी ने दी है। किसान पिछले 13 दिन से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे है लेकिन अब तक कोई समाधान सामने नही आया है। विपक्षी दल किसानों के समर्थन में लगातार धरना प्रदर्शन में शामिल हो रहे है। जिसके बाद अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी समेत 5 नेता राष्टपति से मुलाकात करने का फैसला किया है। फिलहाल किसानों और सरकार की 6 राउंड की बैठक बेनतीजा रही।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2IyvAp0
via IFTTT

.
0 Comments