Ind vs Aus, 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, वॉशिंगटन सुंदर ने एरॉन फिंच को भेजा पवेलियन

डिजिटल डेस्क, सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रेग्युलर कप्तान एरॉन फिंच की ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी हुई है। चोट के कारण वे पिछला मैच नहीं खेले थे। फिंच की जगह बनाने के लिए इस मैच में मार्कस स्टोइनिस को बाहर किया गया। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है।

ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स सरकार ने स्टेडियम में 100% फैंस को एंट्री की अनुमति दी है। कोरोना के बाद ये पहला क्रिकेट मैच है, जिसमें 100% दर्शक स्टेडियम में पहुंचकर मैच देख रहे। इससे पहले 50% फैंस को ही अनुमति थी।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। फिंच को वॉशिंगटन सुंदर ने बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया। हार्दिक पंड्या ने उनका कैच लिया।

दोनों टीमें:
भारत: लोकेश राहुल (विकेटकीपर), शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, शार्दूल ठाकुर और टी नटराजन।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, डी'आर्की शॉर्ट, मोइसेस हेनरिक्स, सीन एबॉट, मिचेल स्वेप्सन, एंड्र्यू टाई, डेनियल सैम्स और एडम जम्पा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs Australia 2020 Live Score, 3rd T20I Match at Sydney
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3lV9cUn

Post a Comment

0 Comments