Public WiFi: पीएम वाई-फाई को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, देशभर में खुलेंगे 1 करोड़ डाटा सेंटर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश भर में पब्लिक वाईफाई नेटवर्क की स्थापना को मंजूरी दी। इस पब्लिक वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस को PM-WANI के नाम से जाना जाएगा। इस योजना के जरिए देश में वाई-फाई की क्रांति लाने की मोदी सरकार की कोशिश है। इसके तहत केंद्र सरकार पब्लिक डाटा ऑफिस (PDO) खोलेगी, इसके लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। किसी भी मौजूदा दुकान को डाटा ऑफिस में बदला जाएगा। सरकार की ओर से डाटा ऑफिस, डाटा एग्रिगेटर, ऐप सिस्टम के लिए 7 दिनों में सेंटर खोलने की इजाजत दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के मुताबिक, सरकार देश में 1 करोड़ डाटा सेंटर खोलेगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Cabinet approves setting up of public WiFi networks under ‘PM-WANI’
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3oC7ZmM
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments