डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे। ड्रग कंट्रोलर जनरल द्वारा दो वैक्सीन Bharat Biotech की Covaxin और Serum Institute of India की Covishield को मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ ये पहली बैठक होगी।
बता दें कि भारत में शनिवार से बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन का काम शुरू किया जा रहा है। पीएम मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ मिलकर हर राज्य के हालतों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड के हालात की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की थी, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया था कि '16 जनवरी को भारत कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है।
अबतक कोरोना वैक्सीन के तीन ड्राई रन कराए जा चुके हैं, जिनमें से दो ड्राई रन पूरे देश में एक साथ कराए गए हैं, सरकार अब जिस टीकाकरण कार्यक्रम को पूरे देश में एक साथ शुरू करने जा रही हैं, उसमें सबसे पहले 1 करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा, जिसके बाद 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स, जिसमें पुलिस कर्मचारी और आईटीबीपी कर्मचारी शामिल रहेंगे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nzrv22
via IFTTT

.
0 Comments