डिजिटल डेस्क, लद्दाख। भारत से तनाव के बीच चीन ने पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल (LAC) से अपने 10 हजार सैनिकों को हटा लिया है। सैनिकों के हटाने का कारण कड़ाके की ठंड को बताया जा रहा है। सरकार के टॉप सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे ने इस बात का खुलासा किया है। इंडिया टूडे के मुताबिक लद्दाख में भारतीय सीमा के पास पारंपरिक तौर पर जहां चीनी सैनिक ट्रेनिंग करते थे, वो जगह फिलहाल खाली नजर आ रही है। पिछले साल मार्च-अप्रैल में जब भारत के साथ तनाव शुरू हुआ तो चीन ने सीमा पर 50 हजार सैनिक तैनात कर दिए थे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3q81mJx
via IFTTT

.
0 Comments