Lalu Prasad Yadav: राजद चीफ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, सांस लेने में परेशानी, इलाज के लिए विशेष विमान से रवाना हुए दिल्ली

डिजिटल डेस्क, पटना/दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस बीच रिम्स (रांची) ने लालू यादव की स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें निमोनिया है और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। उनका कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। उनकी हालत को देखते हुए मेडीकल टीम ने उन्हें दिल्ली AIIMS रेफर करने को कहा है। जेल प्रशासन से इजाजत मिलने के बाद उन्हें रांची पुलिस की निगरानी में लालू प्रसाद एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां से विशेष विमान से दिल्ली AIIMS शिफ्ट किया गया है।   
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Lalu Yadav’s health deteriorates, to be shifted to AIIMS, Delhi
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2MhahJY
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments