Covid-19 India: फिर डराने लगा कोरोना! 24 घंटे में 212 लोगों ने गंवाई जान, 46 हजार से अधिक नए मरीज मिले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस CoronaVirus) का दूसरा दौर रफ्तार पकड़ रहा है। एक ओर मार्च के महीने में कोरोना विस्फोट से महामारी की जद में आने वाले लोगों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं मौत के आंकड़े भी डराने वाले हैं। बीते 24 घंटे की तो देश में 46,951 हजार नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं बात करें कोविड- 19 से होने वाली मौतों के बारे में तो 212 लोगों की जान पिछले 24 घंटों में गई है। 

लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने सख्ती की है। बीते दिन रविवार को मप्र में लॉकडाउन भी रहा। वहीं कई राज्यों में एक बार फिर से नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। देखा जाए तो कोरोना अपने दूसरे दौर में महाराष्ट्र, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मध्य प्रदेश में तेजी से पैर पसार रहा है। 

Covid-19: दुनिया में 27.1 लाख से अधिक लोगों ने गंंवाई जान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46 हजार 951 नए केस सामने आए हैं। वहीं 212 लोगोंं की जान इस वायरसल ने ले ली है। जबकि 21 हजार 180 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक कुल मरीजों की संख्या- 1 करोड़ 16 लाख 46 हजार 081
ठीक हुए मरीजों की संख्या- 1 करोड़ 11 लाख 51 हजार 468 
कोरोना से मरने वालों की संख्या-1 लाख 59 हजार 967 
कुल एक्टिव मामलों की संख्या- 3 लाख 34 हजार 646
देश में कुल वैक्सीनेशन- 4 करोड़ 50 लाख 65 हजार 998



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 India: 212 people death in 24 hours, More than 46000 new infected
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cQ9RUy
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments