छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में IED ब्लास्ट कर उड़ाई बस, 3 जवान शहीद और 8 जख्मी

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सली हमले की खबर आई है। नक्सलियों ने जवानों से भरी सुरक्षाबलों की बस को बारूदी सुरंग में IED से विस्फोट कर उड़ा दिया है। घटना में तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि अन्य 10 जवान घायल हैं।

जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान एक ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे तभी उनके वाहन को नक्सलियों ने निशाना बनाया। डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि DRG के तीन जवान शहीद हुए हैं और करीब 20 जवान घायल हैं। बताया जा रहा है कि लगातार 3 IED ब्लास्ट हुए हैं। उन्होंने बताया कि घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों की बस पर हमला किया है।

बताया जा रहा है कि बस में 24 डीआरजी के जवान सवार थे। सभी डीआरजी के जवान बस में सवार होकर धौड़ाई थाना क्षेत्र के कडेनार से मंदोड़ा जा रहे थे। तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बस पर IED ब्लास्ट कर दिया, हमले में मौके पर ही डीआरजी के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 20 जवान घायल है, जिनसे से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर रिफर करने की तैयारी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में तीन साल में 970 नक्सली घटनाएं, इनमें 113 जवान शहीद
2 फरवरी 2021 को लोकसभा में नक्सली घटनाओं को लेकर सरकार से जानकारी मांगी गई थी। गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने इसका जवाब दिया था। उनके मुताबिक देश के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली घटनाओं में कमी आ रही है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, 2018 में देशभर में 833 नक्सली घटनाएं दर्ज हुई थीं, जो 2019 में घटकर 670 और 2020 में घटकर 665 हो गई। 

हालांकि, छत्तीसगढ़ में 2019 की तुलना में 2020 में नक्सली घटनाएं बढ़ी हैं। लोकसभा में दिए जवाब में सरकार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 2018 से लेकर 2020 तक तीन सालों में 970 नक्सली घटनाएं हुई थीं, जिनमें सुरक्षाबलों के 113 जवान शहीद हुए थे। वहीं, 2019 में छत्तीसगढ़ में 263 नक्सली घटनाएं दर्ज हुई थीं, जो 2020 में करीब 20% बढ़कर 315 हो गईं। जबकि, 2019 में नक्सली हमलों में छत्तीसगढ़ में 22 जवान शहीद हुए थे और 2020 में 36 जवानों की जान गई।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Naxals Attack Ied Blast: Three soldiers martyred after blasting a landmine in Narayanpur district
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cdiWrv
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments