IND vs ENG 4th T20 LIVE Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, सूर्यकुमार और राहुल चाहर को मौका, ईशान और चहल बाहर

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टी-20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इंग्लिश टीम ने अपने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारत ने अपने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। युजवेंद्र चहल और ईशान किशन की जगह राहुल चाहर और सूर्यूकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ही टीम के लिए ओपनिंग करेंगे।

भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है और सीरीज में बने रहने के लिए आज उसे हर हाल में जीतना जरूरी है। वहीं इंग्लैंड की टीम मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

भारतीय टीम
लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर।

इंग्लैंड टीम
जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, इयोन मोर्गन (कप्तान), सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और आदिल राशिद।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Live Cricket Score, India Vs England 4th T20i Match Scorecard News Updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2P2wsFa

Post a Comment

0 Comments