डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन के बीच भी कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 44 हजार 829 लोग संक्रमित पाए गए। ये पिछले साल से लेकर अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पहले गुरुवार को 1.31 लाख मरीज मिले थे। कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा और भयानक हो चला है। 24 घंटे में कोरोना के चलते 794 लोगों की मौत हुई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 32 लाख 5 हजार 926 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 77 हजार 567 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। अब तक 1 करोड़ 19 लाख 90 हजार 859 हो गई है। पिछले 24 घंटे में रिपोर्ट किए गए मौत के 794 मामलों के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 68 हजार 436 हो गई है। वहीं, देश में एक्टिव केस की कुल संख्या 10 लाख 46 हजार 631 है। अब तक कुल 9 करोड़ 80 लाख 75 हजार 160 लोगों वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
6 दिन में 7 लाख से ज्यादा मरीज
- शनिवार: 1.44 लाख केस
- शुक्रवार: 1.31 लाख केस
- गुरुवार: 1.26 लाख केस
- बुधवार: 1.15 लाख केस
- मंगलवार: 96 हज़ार केस
- सोमवार: 1.03 लाख केस
एक नजर कोरोना के इन आंकड़ों पर
- देश में कुल कोरोना संक्रमित - 1,32,05,926
- देश में कुल जो ठीक हो चुके हैं - 1,19,90,859
- देश में कोरोना से कुल मौत - 1,68,436
- देश में कुल मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है - 10,46,631
- देश में कुल मरीज जिनको वैक्सीन लग चुकी है - 9,80,75,160
- जिन लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला - 8,57,63,852
- जिन लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज मिला - 1,23,11,308
- 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना मरीज - 1,45,384
- 24 घंटे में ठीक हुए कोरोना मरीज - 77,567
- 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत - 794
- 24 घंटे में वैक्सीन का पहला डोज - 30,06,037
- 24 घंटे में वैक्सीन का दूसरा डोज - 4,09,018
- 24 घंटे में वैक्सीन के कुल डोज - 34,15,055
कोरोना अपडेट्स
- महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है।
- भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,52,14,803 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,73,219 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
- गुजरात: कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से सूरत में सोने का कारोबार मंदा हो गया है। एक सर्राफा व्यापारी ने कहा, "कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से लोग सोना कम खरीद रहे हैं। पिछले 4-5 दिन से व्यापार में कमी आई है।''
- केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री ने हमें कहा था कि बहुत जल्द वैक्सीन आने वाली है। वो वैक्सीन आज लोगों तक नहीं पहुंच रही है। आज से अगले 5 दिन बाद लगभग सभी राज्यों में वैक्सीन की डोज़ खत्म हो जाएगी और टीकाकरण रुक जाएगा: राघव चड्डा, AAP
- उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी, देहरादून और हरिद्वार में कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक की सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया है।
- 10 अप्रैल से देश में कहीं से भी उड़ीसा की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के पास RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट (72 घंटे से पुरानी न हो) या कोविड वैक्सीन के अंतिम टीकाकरण का प्रमाण पत्र होनी अनिवार्य है। बिना वैध दस्तावेजों के 7 दिन अनिवार्य क्वारंटाइन में रहना होगा: ईस्ट कोस्ट रेलवे
- हमारे अस्पताल में 37 डॉक्टर संक्रमित पाए गए। मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और हाथ धोना यह प्रक्रिया हमें अगले 2 सालों तक करनी पड़ेगी। इतनी जल्दी बड़े देश में हार्ड इम्यूनिटी नहीं हो सकती है: दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ.डी.एस राणा
- बिहार सरकार ने शुक्रवार को कुछ नई पाबंदियों का ऐलान किया है। यहां शाम 7 बजे दुकानें, शोरूम और मॉल बंद करने होंगे। सरकारी ऑफिसों में एक दिन में 35% और प्राइवेट में 33% स्टाफ को ही आने की इजाजत होगी। यानी एक कर्मचारी की ड्यूटी दो दिन बाद लगेगी। साथ ही सरकार ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग 18 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश दिया है।
- बिहार में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे 25% क्षमता के साथ खुलेंगे। सभी सिनेमाहॉल 50% लोगों को ही एंट्री दी जाएगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में क्षमता से आधी सवारी बैठने की अनुमति रहेगी। CM नीतीश कुमार ने कहा कि 11 से 14 अप्रैल तक वैक्सीनेशन का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
- उत्तराखंड के हल्द्वानी, देहरादून और हरिद्वार में 1 से 12वीं तक के क्लासेस 30 अप्रैल तक बंद रहेंगी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3dRSvXL
via IFTTT

.
0 Comments