डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। यह महामारी विकरल रूप ले चुकी है। देश में कोरोना के नए केस रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 2 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं। वहीं, 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
नए केस का आंकड़ा पिछले साल 16 सितंबर को आए पहले पीक के दोगुना से ज्यादा हो गया है। वहीं, इस दौरान 93 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, देश की अलग-अलग अस्पतालों में 14 लाख से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पंजाब जैसे राज्यों की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है। जहां कुछ राज्यों में ऑक्सीजन और बेड की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। तो वहीं, कुछ राज्यों में अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशानों में जगह नहीं मिल रही है।
10 दिन में 14 लाख से ज्यादा मरीज
- (14 अप्रैल 2021) बुधवार: 2 लाख केस
- (13 अप्रैल 2021) मंगलवार: 1.61 लाख केस
- (12 अप्रैल 2021) सोमवार: 1.69 लाख केस
- (11 अप्रैल 2021) रविवार: 1.52 लाख केस
- (10 अप्रैल 2021) शनिवार: 1.44 लाख केस
- (9 अप्रैल 2021) शुक्रवार: 1.31 लाख केस
- (8 अप्रैल 2021) गुरुवार: 1.26 लाख केस
- (7 अप्रैल 2021) बुधवार: 1.15 लाख केस
- (6 अप्रैल 2021) मंगलवार: 96 हज़ार केस
- (5 अप्रैल 2021) सोमवार: 1.03 लाख केस
एक नजर कोरोना के इन आंकड़ों पर
- देश में कुल कोरोना संक्रमित - 1,40,74,564
- देश में कुल जो ठीक हो चुके हैं -1,24,29,564
- देश में कोरोना से कुल मौत - 1,73,123
- देश में कुल मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है - 14,71,877
- देश में कुल मरीज जिनको वैक्सीन लग चुकी है - 11,44,93,238
- जिन लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला -10,01,79,199
- जिन लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज मिला - 1,43,14,039
- 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना मरीज - 2,00,739
- 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत - 1,038
- 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए मरीज - 93,528
- 24 घंटे में वैक्सीन का पहला डोज - 28,77,473
- 24 घंटे में वैक्सीन का दूसरा डोज - 4,36,375
- 24 घंटे में वैक्सीन के कुल डोज - 33,13,848
इन राज्यों की स्थिति चिंताजनक
महाराष्ट्र
1.राज्य में 24 घंटे में 58,952 नए मरीज मिले
2.राज्य में 39624 मरीज ठीक हुए और 278 की मौत हो गई
3.राज्य में अब तक 35.78 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं
4.कोरोना से अब तक 29.05 लाख लोग ठीक हुए हैं
5.राज्य में कोरोना से 58,804 की मौत हुई है
6.राज्य में करीब 6.12 लाख लोगों का इलाज चल रहा है
मध्यप्रदेश
1.राज्य में बुधवार को 9,720 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
2.3,657 लोग रिकवर हुए और 51 की मौत हो गई
3.अब तक यहां 3.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं
4.राज्य में 3.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं
5.राज्य में 4,312 मरीजों की कोरोना से जान चली गई
6.राज्य में 49,551 मरीजों का इलाज चल रहा है
गुजरात
1.राज्य में बुधवार को 7,410 लोग कोरोना संक्रमित मिले
2.2,642 लोग रिकवर हुए और 73 की मौत हो गई
3.राज्य में 3.67 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं
4.राज्य में 3.23 लाख ठीक हो चुके हैं
5.राज्य में 4,995 मरीजों की मौत हो गई
6.39,250 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है
उत्तर प्रदेश
1. बुधवार 20,439 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई
2.4,517 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई
3.अब तक यहां 7.44 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं
4. राज्य में 6.22 लाख ठीक हो चुके हैं
5. राज्य में 9,376 मरीजों की मौत हो गई
6. 1.12 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है
दिल्ली
1.राज्य में बुधवार को 17,282 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
2.9,952 लोग रिकवर हुए और 104 की मौत हो गई
3.अब तक यहां 7.67 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं
4.राज्य में 7.05 लाख ठीक हो चुके हैं
5.राज्य में 11,540 मरीजों की जान चली गई
6.50,736 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है
छत्तीसगढ़
1.राज्य में बुधवार को 14,250 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
2.इस दौरान 4,633 लोग ठीक हुए और 120 की मौत हो गई
3.अब तक राज्य में 4.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं
4. 1.18 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है
कोरोना अपडेट्स
महाराष्ट्र: रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिलने को लेकर अस्पताल में भर्ती मरीज़ों के परिजनों ने पुणे के जिला कलेक्टर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। अस्पताल में भर्ती अपने परिजन के लिए 3 दिन से इंजेक्शन ढूंढ रही एक महिला ने बताया, "अस्पताल ने कहा है कि इंजेक्शन हमें ही लाना होगा।"#COVID19 pic.twitter.com/nG7hk6LhJJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2021
महाराष्ट्र: राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाए गए नए प्रतिबंधों के बीच लोग पुणे की कृषि उत्पन्न बाज़ार समिति(APMC) में खरीदारी करने पहुंचे। #COVID19 pic.twitter.com/Kr80Aplhid
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2021
महाराष्ट्र: सरकार द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के बाद पुणे की सड़कें सुनसान और दुकानें बंद दिखीं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2021
कोरोना की स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 1 मई तक धारा 144 लागू की है। #COVID19 pic.twitter.com/7Hpa5AkrBu
- उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) ने प्रदेश में प्रवासी मज़दूरों के लौटने पर उन्हें क्वारंटीन करने को लेकर दिशानिर्देश जारी किए। लक्षण वाले जो व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए जाते उन्हें 14 दिन और बिना लक्षण वाले लोगों को 7 दिन के लिए होम क्वारंटीन में भेजा जाएगा
- भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,20,03,415 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 13,84,549 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
- राजस्थान में बहुत चोरियां होती थी लेकिन वैक्सीन की चोरी होना ताज्जुब की बात है। ये साफ संकेत करता है कि सरकार सतर्क नहीं है और इस मामले में लापरवाह है। ये गंभीर मसला है जिसका सरकार को संज्ञान लेना चाहिए: सतीश पूनिया, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष
- जनता से अपील है कि कोई भी सामाजिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए करें: गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई, नोएडा, उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश: भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों और उपराज्यपालों के साथ कोविड 19 स्थिति और टीकाकरण अभियान पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।
- कोविड-19 की चुनौतियों का सामना करते हुए मेले से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मिकों ने जिस मनोयोग से कुम्भ की व्यवस्थाओं को संभाला तथा देश-विदेश के श्रद्वालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई, वह सरहानीय है: उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
- कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। आज शाम तक 13 लाख 51 हज़ार श्रद्धालु कुम्भ क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर स्नान कर चुके हैं: उत्तराखंड सूचना विभाग
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े
| No. | Name of State / UT | Active Cases* | Cured/Discharged/Migrated* | Deaths** | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Total | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | ||
| 1 | Andaman and Nicobar Islands | 106 | 13 | 5078 | 24 | 63 | 1 |
| 2 | Andhra Pradesh | 28383 | 2533 | 901327 | 1606 | 7339 | 18 |
| 3 | Arunachal Pradesh | 64 | 9 | 16792 | 1 | 56 | |
| 4 | Assam | 4547 | 276 | 216199 | 106 | 1122 | 3 |
| 5 | Bihar | 23725 | 3576 | 269795 | 1189 | 1651 | 21 |
| 6 | Chandigarh | 3371 | 1 | 28210 | 417 | 404 | 3 |
| 7 | Chhattisgarh | 118636 | 9497 | 362301 | 4633 | 5307 | 120 |
| 8 | Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu | 662 | 84 | 3756 | 29 | 2 | |
| 9 | Delhi | 50736 | 7226 | 705162 | 9952 | 11540 | 104 |
| 10 | Goa | 5112 | 224 | 57846 | 245 | 857 | 4 |
| 11 | Gujarat | 39250 | 4695 | 323371 | 2642 | 4995 | 73 |
| 12 | Haryana | 27421 | 3214 | 299205 | 2166 | 3316 | 18 |
| 13 | Himachal Pradesh | 6929 | 660 | 64242 | 252 | 1148 | 13 |
| 14 | Jammu and Kashmir | 9390 | 709 | 130304 | 372 | 2042 | 5 |
| 15 | Jharkhand | 18524 | 1369 | 127976 | 1798 | 1292 | 31 |
| 16 | Karnataka | 85499 | 6863 | 996367 | 4364 | 13046 | 38 |
| 17 | Kerala | 58564 | 6114 | 1125775 | 2642 | 4836 | 22 |
| 18 | Ladakh | 1051 | 200 | 10095 | 7 | 132 | 1 |
| 19 | Lakshadweep | 98 | 12 | 746 | 1 | ||
| 20 | Madhya Pradesh | 49551 | 6012 | 309489 | 3657 | 4312 | 51 |
| 21 | Maharashtra | 613635 | 19050 | 2905721 | 39624 | 58804 | 278 |
| 22 | Manipur | 133 | 15 | 29052 | 6 | 376 | |
| 23 | Meghalaya | 363 | 93 | 13971 | 5 | 151 | |
| 24 | Mizoram | 240 | 36 | 4470 | 1 | 12 | |
| 25 | Nagaland | 84 | 90 | 12263 | 103 | 93 | |
| 26 | Odisha | 11687 | 1654 | 341733 | 610 | 1933 | 3 |
| 27 | Puducherry | 3032 | 232 | 41719 | 242 | 698 | 2 |
| 28 | Punjab | 28250 | 66 | 246583 | 3173 | 7672 | 63 |
| 29 | Rajasthan | 44905 | 4215 | 333379 | 1956 | 3008 | 29 |
| 30 | Sikkim | 193 | 18 | 6127 | 3 | 136 | |
| 31 | Tamil Nadu | 54315 | 4330 | 887663 | 3464 | 12970 | 25 |
| 32 | Telengana | 27861 | 2402 | 308396 | 897 | 1788 | 8 |
| 33 | Tripura | 334 | 22 | 33143 | 5 | 394 | |
| 34 | Uttarakhand | 10770 | 1417 | 101461 | 523 | 1793 | 13 |
| 35 | Uttar Pradesh | 111835 | 15855 | 622810 | 4517 | 9376 | 67 |
| 36 | West Bengal | 32621 | 3571 | 587037 | 2297 | 10458 | 24 |
| Total# | 1471877 | 106173 | 12429564 | 93528 | 173123 | 1038 | |
| *(Including foreign Nationals) | |||||||
| **( more than 70% cases due to comorbidities ) | |||||||
| #States wise distribution is subject to further verification and reconciliation | |||||||
| #Our figures are being reconciled with ICMR | |||||||
वैक्सीनेशन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverageReport14thApril2021.pdf
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3tjrm6Q
via IFTTT

.
0 Comments