Covid-19: भारत में कोरोना हुआ बेकाबू, लगातार दूसरे दिन 2 लाख से अधिक मामले, 24 घंटे में 1185 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) अब बेकाबू होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना के मरीजों की संख्या 2 लाख से अधिक दर्ज की गई है। इसी के साथ कोरोना ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, हालात यह कि कि देश के कई बड़े शहरों में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है और मौतों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं। वहीं पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश में भी नए मामलों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। बात करें बीते 24 घंटों की तो देश में कोरोना से संक्रमित 1185 लोगों ने दम तोड़ दिया है।

ताजमहल सहित देशभर के 3693 स्मारक और 50 म्यूजियम 15 मई तक बंद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 17 हजार 353 नए केस सामने आए हैं। वहीं  1 हजार 185 लोगोंं की जान इस वायरस ने ले ली है। हालांकि इस बीच 1 लाख 18 हजार 302 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

अब तक कुल मरीजों की संख्या 

1 करोड़ 42 लाख 91 हजार 917

ठीक हुए मरीजों की संख्या 

1 करोड़ 25 लाख 47 हजार 866 

कोरोना से मरने वालों की संख्या 

1 लाख 74 हजार 308

कुल एक्टिव मामलों की संख्या

15 लाख 69 हजार 743

देश में कुल वैक्सीनेशन

11 करोड़ 72 लाख 23 हजार 509

देखा जाए तो पिछले दो दिन में ही भारत में चार लाख से अधिक केस सामने आए गए हैं। जबकि इस महामारी की चपेट में आए लोगों में से दो हजार मरीज काल के गाल में समा गए हैं। गुरुवार को देश में पहली बार 2 लाख से ज्यादा संक्रमित दर्ज किए गए थे और 1038 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। जबकि शुक्रवार को इसकी संख्या में इजाफा होकर केस 2.17 लाख पर पहुंच गए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 India: More than 2 lakh cases & 1185 deaths in 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2QrVZbJ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments