डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के नए मामलों में कमी तो दर्ज की जा रही है। लेकिन मौतों के आंकड़ों में किसी भी तरह की गिरावट नहीं हो रही है। covid19india.org वेबसाइट पर रविवार सुबह 10 बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 3 लाख 10 हजार 757 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 3 लाख 62 हजार 548 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, 4077 लोगों की मौत भी हुई है। 

देश में अब तक 2 करोड़ 46 लाख 83 हजार 242 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 2 करोड़ 7 लाख 89 हजार 219 मरीज रिकवर हुए हैं। हालांकि 2 लाख 70 हजार 321 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 36 लाख 13 हजार 509 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.10 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,077
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.62 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.46 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.07 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.70 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 36.13 लाख

बीते 5 दिन में घटे 1 लाख 34 हजार 186 केस

  • 10 मई - 30,490
  • 11 मई - 11,131
  • 13 मई -   5,753
  • 14 मई - 30,881
  • 15 मई - 55,931
  • कुल - 1,34,186

कोरोना अपडेट्स

  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 17,33,232 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,22,20,164 हुआ।
  • भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,32,950 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 31,48,50,143 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) 
  • स्पूतनिक-वी वैक्सीन का दूसरा बैच हैदराबाद में लैंड हो गया है। रूस के विशेषज्ञों ने इस बात की घोषणा की है कि ये कोविड-19 के नए स्ट्रेन के लिए भी कारगर है: भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव
  • पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पश्चिम बंगाल में आज से 30 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
  • आशंका जताई जा रही है कि तीसरी लहर में बच्चों पर प्रभाव ज्यादा होगा, वैक्सीनेशन भी 18 से ज्यादा आयु के लोगों का हो रहा है। इसके लिए माता-पिता को वैक्सीनेशन लगवाना बहुत जरूरी है: डॉ आनंद किशोर,बाल रोग विशेषज्ञ, सिविल अस्पताल, लखनऊ
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य में COVID19 स्थिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी में शामिल लोगों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
  • केरल के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस 118 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के साथ कोच्चि के वल्लारपदम पहुंची।
  • AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि म्यूकोरमाइकोसिस बीमारी चेहरे, नामक आंखों की पुतली या दिमाग को प्रभावित कर सकती है। इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। म्यूकोरमाइकोसिस के कण मिट्टी, हवा और खाने में भी हो सकते हैं। कोरोना से पहले म्यूकोरमाइकोसिस के मामले काफी कम देखे जाते थे, लेकिन कोरोना की वजह से बढ़ गए हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 15 मई तक 45 या इससे ज्यादा उम्र वाले 13.74 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से 11.11 करोड़ को पहली डोज और 2.63 करोड़ लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। वहीं 18 से 44 साल तक के 42.59 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है।
  • यूपी में योगी सरकार ने 5वीं बार लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब राज्य में 24 मई तक लॉकडाउन रहेगा। शनिवार शाम योगी कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पहले यूपी में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया था।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus infection live updates in India New case of coronavirus in 24 hours in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33Q2nNj
via IFTTT