Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप अब कम होने लगा है। रिकवरी रेट में पहले काफी ज्यादा सुधार हुआ। एक्टिव केस में कमी आई है। वहीं, नए केस का आंकड़ा भी लगातार घट रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 1 लाख 33 हजार 953 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 2 लाख 11 हजार 750 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस दौरान 2 हजार 897 मरीजों की जान भी गई है। 

देश में अब तक कोरोनावायरस से 2 करोड़ 84 लाख 40 हजार 988 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 2 करोड़ 63 लाख 82 हजार 897 लोगों स्वस्थ हुए हैं। हालांकि 3 लाख 38 हजार 13 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। ये आंकड़े covidindia19.org द्वारा गुरूवार सुबह 7 बजे तक जारी किए गए हैं। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.33 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.11 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,897
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.84 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.63 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.38 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 17.08 लाख

कोरोनावायरस अपडेट

  • मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 228 नए मामले सामने आए और 1 मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 12,859 है जिसमें 3,320 सक्रिय मामले, 9,494 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 45 मौतें शामिल हैं।
  • लद्दाख में कल कोरोना वायरस के 91 मामले सामने आए 140 रिकवरी और 1 मौत दर्ज की गई। सक्रिय मामले 1,531,
  • कुल डिस्चार्ज,17,119, कुल मौतें: 191
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 16,387 नए मामले, 21,199 रिकवरी और 463 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 2,93,024, कुल मामले 26,35,122
  • पश्चिम बंगाल में आज 8,923 नए कोविड मामले सामने आए, 135 मौतें और 17,386 रिकवरी भी दर्ज़ की गई; सक्रिय मामले 70,015 हैं।पंजाब में आज 2,281 नए मामले, 99 मौतें और 4,426 रिकवरी दर्ज़ की गई; सक्रिय मामले 31,133 हैं।हरियाणा में आज 1171 नए COVID19 मामले सामने आए, 2705 रिकवरी और 78 मौतें भी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 14,668, कुल मामले 7,59,039असम में पिछले 24 घंटों में 4,178 नए कोविड ​​​​मामले, 4,389 डिस्चार्ज और 61 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 51,061, कुल डिस्चार्ज 3,64,191, मृत्यु 3,477
  • तमिलनाडु में आज 25,317 नए मामले सामने आए, 483 मौतें और 32,263 रिकवरी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 2,88,702 हैं।
  • गुजरात में आज 1,333 नए मामले, 18 मौतें और 4,098 रिकवरी दर्ज़ की गई; सक्रिय मामले 26,232 हैं।
  • पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में 891 नए COVID19 मामले, 29 मौतें और 1,292 रिकवरी दर्ज़ की गई; सक्रिय मामलों की संख्या अब 11,975 हैं।
  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 15,169 नए मामले सामने आए, 285 मौतें और 29,270 रिकवरी भी दर्ज़ की गई; प्रदेश में रिकवरी रेट 94.54% है।
  • मुंबई ने आज 925 कोविड मामले, 31 मौतें और 1,632 रिकवरी दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 16,580, कुल मामले 7,08,007
  • चंडीगढ़ में आज 134 नए कोविड मामले सामने आए और 3 लोगों की मौत हुई। 1,251 सक्रिय मामलों सहित मामले की कुल संख्या 60,288 हो गई है।
  • COVID19 | जम्मू और कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 1,718 नए मामले सामने आए, 3,391 रिकवरी और 24 मौतें भी दर्ज़ की गई। कुल मामले 2,94,078, कुल सक्रिय मामले: 31,579
     


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus cases in India live updates New cases of coronavirus registered in India in last 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3wNmasY
via IFTTT