कोरोना वायरस: अमेरिका में 24 घंटे में 1514 लोगों की मौत, न्यूयॉर्क में 758 ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से सबसे ज्यादा बुरा हाल अमेरिका का है। संयुक्त राष्ट्र (US) कोरोना से हो रही मौत के मामलों में इटली को भी पीछे छोड़ चुका है। सोमवार को पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1514 लोगों की मौत हुई हैं, इनमें से 758 लोग न्यूयॉर्क में मरे हैं।

अमेरिका में कोरोना वायरस के कुल 560,433 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 22,118 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 32,634 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।

कोरोना का कहर: अमेरिका मौतों के मामले में इटली से भी आगे, 24 घंटे में 1920 की मौत, अब तक 20,600 जानें गईं

मौत के मामले में इटली दूसरे नंबर पर
बता दें कि, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दुनिया में कोरोनोवायरस से हुई सबसे अधिक मौतों के मामले में संयुक्त राष्ट्र (United States) ने इटली को पीछे छोड़ दिया। दुनिया में सबसे ज्यादा 20,604 मौतों के साथ अमेरिका पहले स्थान पर पहुंच गया था। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, रविवार की सुबह तक इटली से 19,648 कोरोनोवायरस मौतों की सूचना मिली थी। इस तरह यह मौतों की संख्या के मामले में यह दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid19 Outbreak in United States Update 1514 Coronavirus Deaths in 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2xfE9zt

Post a Comment

0 Comments