डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus) से अमेरिका में जमकर तबाही मची हुई है। यहां संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका में 2,000 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई है। अमेरिका में अब तक कोरोना के कुल 400,540 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 12,857 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 21,711 लोग ठीक हुए हैं।
United States reports nearly 2,000 #Coronavirus deaths in last 24 hours: AFP news agency quoting Johns Hopkins
— ANI (@ANI) April 8, 2020
कोरोना वायरस के केंद्र न्यूयॉर्क में पिछले 24 घंटों के दौरान 731 लोगों की जान गई। यह एक दिन में अमेरिका के किसी राज्य में कोरोना से सबसे अधिक मौत है। हालत ऐसे हो गए हैं कि शवगृह में जगह की कमी पड़ने लगी है, जिसकी वजह से पार्क में अस्थायी रूप से शवों को दफन करने पर विचार किया जा रहा था। फिलहाल इस फैसले पर रोक लगा दी गई है। वहीं देश में कोरोना से मौत के नए आंकड़ों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है, मौतों का नया डेटा अनुमान से कम है। ट्रंप ने कहा, हम अपनी सोच की तुलना में बहुत कम मौतों का आंकड़ा देख रहे हैं।
अमेरिका में कोरोना से भारतीय मूल के पत्रकार ब्रह्मा कांचीबोटला का निधन, मोदी ने जताया दुख
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2JOvEhf

.
0 Comments