दिव्यांका संग दोबारा काम करना पसंद करेंगे विवेक दहिया

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर पहली बार अपनी पत्नी व अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी से मिलने वाले अभिनेता विवेक दहिया का कहना है कि वह उनके साथ फिर से काम करना पसंद करेंगे।

विवेक ने आईएएनएस को बताया, मैं जानता हूं कि मुझे और दिव्यांका को पर्दे पर साथ देखने का इंतजार हमारे प्रशंसक काफी लंबे समय से कर रहे हैं। मैं भी उनके साथ दोबारा काम करना चाहता हूं। मुझे बस एक बेहतर परियोजना का इंतजार है। अगर प्रोजेक्ट सही रहा और स्क्रिप्ट भी मजेदार रही, तो हम बिल्कुल इसे करेंगे।

एक-दूसरे को कुछ महीने तक डेट करने के बाद टेलीविजन इंडस्ट्री के इस मशहूर जोड़े ने साल 2016 में शादी कर ली।

अभिनय की बात करें, तो वेब सीरीज स्टेट ऑफ सीज : 26/11 में विवेक ने अपने दमदार किरदार व अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत लिया। इसकी कहानी साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले पर आधारित है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Vivek Dahiya would like to work with Divyanka again
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2xar0aA

Post a Comment

0 Comments