डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कोविड-19 से लड़ रहे लोगों के प्रति सहानुभूति के लिए अपना सिर मुंडवाया था और भारतीय कप्तान विराट कोहली को चैलेंज किया था, लेकिन वार्नर की बात का अनुसरण किया केरल के गांव के युवाओं ने। केरल के कोझिकोड के कोदियाथुर गांव के लोगों ने इस चैलेंज को लिया और अभी तक गांव के 50 युवा अपना सिर मुंडवा चुके हैं।
वार्नर ने ऐसा कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ रह लोगों के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए किया था। अब खबर है कि आसपास के गांव भी इस मुहिम पर चल चुके हैं। एक युवा ने कहा, हमने यह अपने आप किया ट्रिमर की सहायता से क्योंकि हमें लगा कि हमें कोरोना की चेन को तोड़नी चाहिए।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39WiF7Z

.
0 Comments