न्यूजीलैंड के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से सम्मानित किए गए साउदी, डिवाइन

डिजिटल डेस्क, ऑकलैंड। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज टिम साउदी और महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी सोफी डिवाइन को सर्वोच्च सम्मान न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन (एनजेडसीपीए) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साउदी को प्लेयर्स कैप अवार्ड जबकि डिवाइन को सीपीए प्लेयर्स अवार्ड से नवाजा गया। कोरोनावायरस के कारण पुरुस्कार समारोह को ऑनलाइन ही आयोजित किया गया।

एनजेडसीपीए बोर्ड सदस्य और पूर्व खिलाड़ी रेबेका रॉल्स ने पुरस्कारों की घोषणा की। डिवाइन तीसरी बार यह पुरस्कार जीतने में सफल रही हैं और उन्होंने अब सर्वाधिक बार यह पुरस्कार जीतने के पुरुष टीम के कप्तान केन विलियम्सन की बराबरी कर ली है। साउदी भी तीन बार यह पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं और अब उसने भी विलियम्यन और रॉस टेलर की बराबरी कर ली है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Saudi, Devine awarded with New Zealand's highest sports award
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3e0kdkq

Post a Comment

0 Comments