COVID-19: अमेरिका में लगातार दूसरे दिन 2000 लोगों ने गंवाई जान, अब तक 14,795 मौतें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus) से अमेरिका में सबसे ज्यादा तबाही मची हुई है। यहां कोरोना के मरीजों की संख्या में बहुत ही तेजी से इजाफा हो रहा है। अमेरिका में लगातार दूसरे दिन 2,000 कोरोना पीड़ितों की मौत हुई है। यानी पिछले 48 घंटे में कोरोना से 4000 लोगों की जान गई है। अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 435,128 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 14,795 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 22,891 लोग ठीक हुए हैं।

वहीं कोविड-19 का वैश्विक आंकड़ा देखा जाए तो पूरी दुनिया में कोरोना के कुल 1,518,719 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 88,502 लोगों की मौत हो गई, जबकि 330,589 लोग ठीक हुए हैं।

अमेरिका में 24 घंटें में 2000 लोगों की मौत, मामलों का आंकड़ा 4 लाख पार

न्यूयॉर्क में एक दिन में 779 लोगों की मौत
अमेरिका का न्यूयॉर्क कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां एक दिन में 779 लोगों की मौत हुई। एक दिन में मौत का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। इसकी जानकारी देते हुए न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू कुओमो ने आगाह किया कि, मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। बुधवार को कोरोना पर ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, दुखद समाचार सिर्फ दुखद ही नहीं, बल्कि दुखद समाचार असल में भयानक है। मरने वालों का आंकड़ा एक दिन में अब तक सबसे अधिक है। यह संख्या 779 तक पहुंच गई है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus pandemic in America Nearly 2000 deaths for second day in a row United States Covid19 update
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2XpAXf5

Post a Comment

0 Comments