डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को घेर लिया है। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। दरअसल, सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद ऑपरेशन शुरु किया गया।
Jammu and Kashmir: Encounter has started in Gulabad area of Sopore in Baramulla district. 22 Rashtriya Rifles, Sopore Police and 179 Central Reserve Police Force are carrying out the operation. More details awaited.
— ANI (@ANI) April 8, 2020
जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद बारामूला के सोपोर के अरामपोरा इलाके में मंगलवार शाम सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। मौके पर सेना की 22 आरआर, 179 सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के दस्ते ने आतंकियों को घेरा है।
बिजबेहरा शहर में CRPF का जवान शहीद हो गया था
इससे पहले मंगलवार को ही जम्मू -कश्मीर के बिजबेहरा शहर में आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान शहीद हो गया था। पुलिस सूत्रों ने कहा, आतंकवादियों ने बिजबेहरा शहर में CRPF की टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में घायल हुए एक जवान को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जवान को पास के अनंतनाग शहर में रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया गया है।
जम्मू एवं कश्मीर: आतंकवादियों के हमले में CRPF का एक जवान शहीद
बता दें कि बीते दो दिन में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के यह छठवां जवान शहीद हुआ हैं। इससे पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रविवार को सेना के जवानों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया था। इस मुठभेड़ में 5 जवान भी शहीद हो गए थे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2VfoAzL
via IFTTT

.
0 Comments