डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus) के चलते देश में लागू लॉकडाउन (Lockdown) के 15वें दिन यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सर्वदलीय बैठक को संबोधित करेंगे। कोरोनावायरस की रोकथाम और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
हालांकि इस बैठक में वही पार्टियां हिस्सा लेंगी जिनके सांसदों की संख्या 5 या उससे ज्यादा है। ऐसी स्थिति में बैठक के लिए आम आदमी पार्टी को न्यौता नहीं दिया गया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया था, प्रधानमंत्री बुधवार को सुबह 11 बजे उन दलों के नेताओं से बातचीत करेंगे जिनके लोकसभा और राज्यसभा में पांच या इससे अधिक सदस्य हैं। बैठक में लॉकडाउन के साथ ही कोरोना के बढ़ते प्रकोप और इससे निपटने की दिशा में बातचीत होगी।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे
वहीं तृणमूल कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, उनकी पार्टी के सांसद सर्वदलीय बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि पार्टी मुखिया ममता बनर्जी से सरकार ने संपर्क नहीं किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आठ अप्रैल को होने वाली इस सर्वदलीय बैठक में न बुलाए जाने पर हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने एक बयान में इसे हैदराबाद का अपमान करार दिया है।
बीवी-बच्चे तक न पहुंचे कोरोना का खतरा, डॉक्टर ने कार को ही बनाया अपना घर
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3e51nZy
via IFTTT

.
0 Comments