अमेरिका: कोरोना से भारतीय मूल के पत्रकार ब्रह्मा कांचीबोटला का निधन, मोदी ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में नोवल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus) का कोहराम जारी है। अकेले अमेरिका में कोरोना से अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। उधर दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 14 लाख को पार हो गयी है, तो 80,910 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच कोरोना वायरस की चपेट में आने से अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक वो अमेरिका में कोरोना से जुड़ी खबर को कवर करने के दौरान संक्रमित हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्म कांचीबोटला के निधन पर दुख जताया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर व्यक्त की संवेदनाएं
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, भारतीय पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्हें उनके बेहतरीन काम और भारत और अमरीका को करीब लाने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं।

उधर दुनिया भर में कोरोना की चपेट में आने से हताहतों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इटली, स्पेन, अमेरिका के बाद अब फ्रांस में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 10,328 हो गयी है। स्पेन में 13,897 लोगों की इस बिमारी की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इटली में मौत का आंकड़ा 17,127 हो गया है।

वुहान से 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा
कोरोना महामारी का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर से 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा दिया गया है। बुधवार आधी रात के बाद से वुहान के लोग लॉकडाउन के कैद से आजाद होंगे। कोरोना के मामले सामने आने के बाद 23 जनवरी को शहर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था।

कोरोना संकट के बीच PM की सर्वदलीय बैठक आज, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे संबोधित



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Indian-origin journalist Brahma Kanchibhotla dies in America from Corona, Modi expressed grief
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2K0qX4h
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments