बालीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

मुम्बई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बालीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया।

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानदारी दी। अमिताभ ने लिखा कि इस खबर से वह टूट गए हैं।

67 साल के ऋषि कपूर को बुधवार सुबह सेहत में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस बात की पुष्टि उनके भाई व अभिनेता रणधीर कपूर ने भी की थी।

खबरों के मुताबिक, 67 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे थे।

भारत में वापसी के बाद भी कपूर का स्वास्थ्य अक्सर ध्यान में रहा था। अभिनेता को फरवरी में त्वरित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऋषि कपूर फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के पिता और गुजरे जमाने की अभिनेत्री नीतू सिंह के पति हैं।

--आईएएनए,



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood's evergreen actor Rishi Kapoor passed away
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YhJ8KR

Post a Comment

0 Comments