डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है। इस वायरस की चपेट में आने से अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। 31 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्र और राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोनावायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं। 

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 87 लोगों की मौत हुई और 1897 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही बुधवार सुबह 4 बजे तक भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 31,332 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 1007 पहुंच गई है। इसके अलावा 7,696 लोग स्वस्थ हुए हैं और 22,629 लोग कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं। 

देश में राज्यों की स्थिति

         राज्य पॉजिटिव केस (111 विदेशी)   डिस्चार्ज    मौत 
1 अंडमान निकोबार     33 15 0
2 आंध्रप्रदेश 1259 258 31
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 38 27 1
5 बिहार 366 64 2
6 चंडीगढ़ 56 17 0
7 छत्तीसगढ़ 38 34 0
8 दिल्ली 3314 1078 54
9 गोआ 7 7 0
10 गुजरात 3744 434 181
11 हरियाणा 310 209 3
12 हिमाचल प्रदेश 40 25 1
13 जम्मू-कश्मीर 565 176 8
14 झारखंड 103 17 3
15 कर्नाटक 523 207 20
16 केरल 485 359 4
17 लद्दाख 22 16 0
18 मध्यप्रदेश 2387 377 120
19 महाराष्ट्र 9318 1388 400
20 मणिपुर 2 2 0
21 मेघालय 12 0 1
22 मिजोरम 1 0 0
23 ओडिशा 118 38 1
24 पुडुचेरी 8 3 0
25 पंजाब 322 71 19
26 राजस्थान 2364 768 51
27 तमिलनाडू 2058 1168 25
28 तेलंगाना 1004 321 26
29 त्रिपुरा 2 2 0
30 उत्तराखंड 54 33 0
31 उत्तरप्रदेश 2053 462 34
32 पश्चिम बंगाल 725 119 22
देश में कुल संक्रमित 31332* 7696 1007


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus in India: 1000 deaths in the country so far, more than 31 thousand infected
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2KISwzb
via IFTTT