India Lockdown: मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक आज, लॉकडाउन पर होगा अंतिम फैसला !

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) से निपटने के लिए देश में लागू 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है, महामारी का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सस्पेंस बना हुआ है कि लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा या नहीं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज (11 अप्रैल) सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने पर चर्चा होगी। यह भी माना जा रहा है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर भी अंतिम फैसला हो सकता है।

Covid19: सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने दिए संकेत, देश में बढ़ेगा लॉकडाउन !

इससे पहले लॉकडाउन (Lockdown) के 15वें दिन यानी बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सर्वदलीय बैठक की थी। देश में कोरोना के संकट को लेकर पीएम ने लोकसभा और राज्यसभा में तमाम पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा की थी। बैठक में पीएम ने विपक्षी दलों को देश में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए थे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि, वह 11 अप्रैल को फिर से सभी राज्यों के सीएम से बात करेंगे। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
PM Modi Meeting with CMs via video conferencing decision on 21 day India lockdown extension Coronavirus
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3a3OrzQ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments