छत्तीसगढ़: राजनांदगांव मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, एक सब इंस्पेक्टर ने गंवाई जान

डिजिटल डेस्क, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए जबकि इस दौरान पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया। पुलिस की नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ नक्सल प्रभावित मानपुर थाना क्षेत्र के पारधोनी गांव के पास शुक्रवार देर रात हुई।  

मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं, इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। एनकाउंटर के दौरान सब-इंस्पेक्टर श्याम किशोर शर्मा ने भी जान गंवा दी। शहीद श्याम किशोर मूल रूप से अंबिकापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। एएसपी नक्सल ऑपरेशन जीएन बघेल ने बताया कि पुलिस की टीम शुक्रवार देर शाम क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही।

2009 में इसी क्षेत्र में शहीद हुए थे दर्जनों जवान
एएसपी बघेल ने बताया कि मुठभेड़ की सूचना पर और टीम मौके पर भेजी गई। एसपी जितेंद्र शुक्ल भी मानपुर पहुंचे। बता दें कि, 12 जुलाई 2009 को इसी क्षेत्र में नक्सल मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एसपी वीके चौबे समेत 29 जवान शहीद हो गए थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chhattisgarh Naxalites killed in encounter SI Martyred Manpur Rajnandgaon
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YJk0Nr
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments