शोक: हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का 96 की उम्र में निधन, भारत को ओलंपिक में तीन बार जिताया था गोल्ड

डिजिटल डेस्क। भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का आज सुबह 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह करीब 6:30 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। भारत को ओलंपिक में तीन बार गोल्ड मेडल दिलाने वाले बलबीर को 8 मई को सांस लेने में तकलीफ होने और तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया गया, लेकिन वह निगेटिव आया था। इलाज के दौरान उन्हें तीन बार दिल का दौरा भी पड़ा। दिमाग में खून का थक्का जमने की वजह से वे 18 मई से कोमा में भी चले गए थे। 

ओलंपिक फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड आज भी बलबीर सिंह के नाम
बता दें कि, बलबीर सिंह लंदन ओलंपिक-1948, हेलसिंकी ओलंपिक-1952 और मेलबर्न ओलंपिक-1956 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 1952 ओलंपिक खेलों के गोल्ड मेडल के मैच में बलबीर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 5 गोल किए थे और भारत को 6-1 से जीत दिलाई थी। किसी ओलंपिक फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने का उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। बलबीर विश्व कप-1971 में कांस्य और विश्व कप-1975 जीतने वाली भारतीय टीम के मुख्य कोच थे।

बलबीर सिंह को 1957 में पद्मश्री मिला था, यह सम्मान हासिल करने वाले देश के पहले खिलाड़ी थे
बलबीर सिंह को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महानतम खिलाड़ियों में शामिल किया था। वे इस लिस्ट में शामिल होने वाले, देश के इकलौते खिलाड़ी थे। बलबीर को 1957 में पद्मश्री दिया गया था। तब यह पहला मौका था, जब किसी खिलाड़ी को यह सम्मान मिला था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
three time olympic gold medallist Hockey legend Balbir Singh Sr dies at the age of 95 in mohali hospital
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2TAf5ei

Post a Comment

0 Comments